Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

Lokayukta Trap: अन्‍नदाता से मांगी रिश्‍वत, 20 हजार लेते फॅारेस्‍ट गार्ड गिरफ्तार

Lokayukta Trap: अन्‍नदाता से मांगी रिश्‍वत, 20 हजार लेते फॅारेस्‍ट गार्ड गिरफ्तार बदरवास तहसील के ग्राम अगरा में सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती करने वाले किसान से रिश्वत मांगने वाले फारेस्ट गार्ड को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुनेश धाकड़ ने गांव में फारेस्ट की करीब 35 से 40 बीघा जमीन पर कब्जा

आरोपी फारेस्ट गार्ड के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम अगरा निवासी मुनेश धाकड़ ने गांव में फारेस्ट की करीब 35 से 40 बीघा जमीन पर कब्जा कर खेती कर रखी थी। इसके एवज में फारेस्ट गार्ड गिर्राज धाकड़ उससे 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। मुनेश पर 40 हजार रुपये नहीं होने के चलते वह उसे पूरी फसल उजाड़ने की धमकी दे रहा था।

फारेस्ट गार्ड की धमकियों से परेशान

फारेस्ट गार्ड की धमकियों से परेशान होकर किसान ने 31 जनवरी को शिकायती आवेदन के साथ पूरा मामला लोकयुक्त पुलिस को बताया। लोकायुक्त पुलिस ने किसान और फारेस्ट गार्ड के बीच हुई बातचीत को ट्रेप किया।  बातचीत के दौरान फारेस्ट गार्ड 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था जबकि सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ।

रिश्वत की राशि देने के लिए 6 फरवरी का दिन तय किया गया। इसी क्रम में आज जब फारेस्ट गार्ड गिर्राज धाकड़ ने किसान मुनेश धाकड़ को रिश्वत देने के लिए श्रीपुर वायपास पर स्थित अरूण ढाबे पर बुलाया तो लोकायुक्त पुलिस ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp