HOMEMADHYAPRADESH

Rape पति का दोस्त बच्चों को मारने की धमकी देकर करता था रेप, महिला ने खाया जहर

पति का दोस्त बच्चों को मारने की धमकी देकर करता था रेप, महिला ने खाया जहर

Bhopal एक महिला की शिकायत पर उसके पति के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह बच्‍चों की हत्या करने की धमकी देकर महिला से एक साल से ज्यादती कर रहा था। परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया था। इसके बाद घटना का पता चला।

बिलखिरिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय महिला के दो बच्‍चे हैं। उसके पति का दोस्त रामबाबू उर्फ कल्लू गुर्जर उसके घर दूध देने आता था। एक साल पहले महिला को घर में अकेला पाकर कल्लू ने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया था। इसके बाद कल्लू ने बच्‍चों की हत्या की धमकी देकर महिला के साथ आए दिन ज्यादती करना शुरू कर दी। परेशान होकर 10 अगस्त को महिला ने जहर खा लिया था। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस जब महिला का बयान लेने पहुंची, तब उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।

Show More

Related Articles

Back to top button