Saturday, October 31, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Ram Kapoor Love Bite: 17 मिनट तक चला राम कपूर का रोमांटिक सीन, मोटे पेट वाले किरदार के सुपर हीरो

Ram Kapoor Love Bite आम तौर पर मोटे लोगो को समाज में बहुत ही अलग नजरिये से देखा जाता है। और, हिंदी सिनेमा में कोई मोटा तगड़ा व्यक्ति हीरो भी बन सकता है, यह तो कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। खुद को स्लिम फिट रखने के लिए हिंदी फिल्म जगत के हीरो घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। ऐसे में जब राम कपूर छोटे परदे पर हीरो बनकर आए तो लोगो का उनके मोटापे को देखकर चौकना स्वाभाविक था। और, सिर्फ छोटे परदे पर ही नहीं बल्कि बड़े परदे पर भी राम कपूरने इसी कद काठी के साथ खूब धमाल मचाया। 1 सितंबर, 1973 को दिल्ली में जन्मे राम कपूर के करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा एकता कपूर का शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, इस शो में उनकी और साक्षी तंवर की अंतरंगता को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

लव मेकिंग सीन ने मचाया तहलका
धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक ऐसा शो है जिसने अपने समय में खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस शो ने छोटे परदे वह सब कुछ दिखा दिया, जिसे घरेलू धारावाहिकों में तब तक वर्जित ही माना जाता था। इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा था। और, एक रात एकता कपूर ने छोटे परदे पर तब तक का सबसे चर्चित सीन दिखा डाला। राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच फिल्माया गया ये लव मेकिंग सीन खासा चर्चा में रहा। छोटे परदे पर पहली बार ऐसा सीन फिल्माया गया था। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी धारावाहिक में लगातार 17 मिनट तक एक उत्तेजक सीन चलता रहा।

Ram Kapoor Love Bite वेब सीरीज में निभाए निगेटिव किरदार

टीवी में ज्यादातर सीधे-सादे नायक और रोमांटिक किरदार निभा कर खूब सुर्खियां बटोर चुके राम कपूर वेब सीरीज ‘अभय-2’ के साथ ही फिल्म ‘बहुत हुआ सम्मान’ में भी निगेटिव किरदार निभा चुके है। राम कपूर मानते हैं कि हर कलाकार खुद को अलग-अलग किरदारों में देखना पसंद करता है, लेकिन टीवी दर्शकों की पसंद अलग होती है। अगर एक बार उन्हें आपकी कोई छवि पसंद आ जाए तो किसी दूसरे किरदार में पसंद करना मुश्किल होता है।

Ram Kapoor Love Bite सनी लियोनी के बने हीरो

सिर्फ छोटे परदे पर ही नहीं फिल्मों में भी राम कपूर हीरो बनकर आ चुके है। राम कपूर ने सनी लियोनी के हीरो के तौर पर फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ में काम किया है। इस फिल्म के निर्देशक देवांग ढोलकिया थे। हालांकि ये फिल्म सफल नहीं रही, लेकिन सनी लियोनी के साथ काम करके राम कपूर उन दिनों खूब सुर्खियों में रहे। इस फिल्म में राम कपूर ने प्रवीण पटेल का किरदार निभाया था।

Ram Kapoor Love Bite सफल होने के लिए स्लिम ट्रिम होना जरूरी नहीं

राम कपूर ने ये साबित किया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेसफुल होने के लिए आपको स्लिम ट्रिम फिगर वाला होना जरूरी नहीं है।टीवी के साथ-साथ राम फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। ‘मानसून वेडिंग’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’, ‘उड़ान’, ‘एक मैं और एक तू’, ‘एजेंट विनोद’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘मेरे डैड की मारुति’, ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’, ‘बार बार देखो’ और ‘हमशकल्स’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में राम ने काम किया है।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp