Saturday, October 24, 2026
Latest:
Fashionजरा हट केराष्ट्रीय

Silk Sari Dhoti look गणेश उत्सव के समय धोती की तरह से पहन पाएं महाराष्ट्रीयन लुक, सीखें ड्रेप करने का तरीका

Silk Sari Dhoti look साड़ी तो लगभग पूरे भारत में पहनी जाती है। भले ही इसे पहनने का ढंग अलग-अलग हो। खासतौर पर महाराष्ट्र में बांधी जाने वाली साड़ी का स्टाइल काफी अलग होता है। जिसे कई बार महिलाएं पहनने की कोशिश करती हैं। गणेश उत्सव के समय अगर आप भी चाहती हैं कि थोड़ा हटके लुक मिले। तो साड़ी को इस तरह से बांध सकती हैं। पैरों के बीच से पहनी जाने वाली साड़ी को धीती स्टाइल भी कहते हैं। जिसे पहनने का तरीका आज यहां बता रहे हैं। तो चलिए जानें कैसे पहनें धोती स्टाइल में साड़ी।

धोती या महाराष्ट्रीयन स्टाइल की साड़ी पहनने के लिए सबसे पहले किसी लेगिंग या फिर चूड़ीदार पायजामे को पहनें। क्योंकि इस तरह की साड़ी ड्रेप करने के लिए पेटीकोट की जरूरत नहीं होती है। सबसे पहले साड़ी को कमर के पास लाकर गांठ लगाएं। साड़ी को गांठ लगाते समय पूरी साड़ी का हिस्सा बांई तरफ रखें। फिर पीछे की ओर साड़ी को पैरों के बीच से लाते हुए आगे की ओर पिन की मदद से टक करें।
Silk Sari Dhoti look गणेश उत्सव के समय धोती की तरह से पहन पाएं महाराष्ट्रीयन लुक, सीखें ड्रेप करने का तरीका
अब साड़ी बांए तरफ वाले हिस्से से प्लेट बनाएं और इसे पायजामे के सहारे पिन की मदद से टिका दें। प्लीट्स के बीच के हिस्से को पैरों के बीच से पीछे की ओर ले जाए और थोड़ी सी प्लेट बनाकर उसे पिन की मदद से टिका दें। अब बचे हुए साड़ी के हिस्से से पल्लू बनाकर तैयार करें।

पल्लू बनाने के लिए प्लीट्स को पहले तैयार कर लें। फिर बांए कंधे पर रखने के लिए उसे घुमाए और थोड़ा ढीला छोड़ते हुए कंधे पर पिन की मदद से फिक्स कर दें। बस तैयार है आपका महाराष्ट्रीयन लुक।

बस इस महाराष्ट्रीयन स्टाइल साड़ी को अपने मेकअप से और भी खास बना सकती हैं। वहीं साथ में महाराष्ट्रीयन नथ को भी जरूर पहनें।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp