News24you

News you are looking for

VIDISHA उफनती बेतवा नदी में डूबते भाजपा जिलाध्यक्ष सहित दो कार्यकर्ता को होमगार्ड जवानों ने बचाया, देखें VIDEO

VIDISHA उफनती बेतवा नदी में डूबते भाजपा जिलाध्यक्ष सहित दो कार्यकर्ता को होमगार्ड जवानों ने बचाया, देखें VIDEO

VIDISHA में उफनती बेतवा में डूबते भाजपा जिलाध्यक्ष सहित दो कार्यकर्ता को होमगार्ड जवानों ने बचाया, होमगार्ड जवानों की प्रशंसा की जा रही है। ख़बर के लिए news24you पर आगे पढ़ें..

बाढ़ वाले गणेश मंदिर के पास उफनती बेतवा में नहाने गए भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन सहित दो कार्यकर्ता पानी में डूब गए, उन्हें मौके पर मौजूद दो होमगार्ड जवानों ने बचा लिया। घटना गुरुवार शाम की है। फिलहाल जिलाध्यक्ष सहित एक कार्यकर्ता को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।

गणेशोत्सव के दौरान बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर दिन भर श्रद्धालुओं का जाना लगा रहता है। शाम के समय भगवान गणेश के दर्शनों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन, भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बन्नू और बासौदा के कार्यकर्ता यशपाल सिंह रघुवंशी भी मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे नहाने चले गए। बेतवा पर एक छोटा स्टाप डैम बना हुआ है। नहाते हुए वे घाट से काफी दूर तक चले गए और स्टाप डैम से गिरते पानी के बीच फंस गए।

तेजिंदर सिंह किसी तरह तैरकर दूर शांत पानी में चले गए लेकिन जिलाध्यक्ष जादौन और यशपाल सिंह झरने के निचले हिस्से में डूबते चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड जवान माधवसिंह कुशवाह और कैलाश विश्वकर्मा ने उन्हें बचाने बेतवा में छलांग लगाई और लाइफ जैकेट की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पानी में डूबने के कारण भाजपा जिलाध्यक्ष के पेट में पानी चला गया था, होमगार्ड टीम ने उनके पेट से पानी निकाला और उन्हें तत्काल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

यहां तेजिंदर सिंह बन्नू को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई लेकिन यशपाल सिंह और जिलाध्यक्ष जादौन अब भी मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। जादौन को सांस लेने में परेशानी है, उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है। होमगार्ड एएसआई एलके विश्वकर्मा ने बताया कि घाट पर जवान तैनात रहते हैं, इसलिए मौजूद जवानों ने तत्काल उन्हें बचा लिया।