Thursday, October 22, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Sapna Choudhary ने मांग ली दहेज में क्रेटा गाड़ी, प्रताड़ित करने का हुआ केस दर्ज

Sapna Choudhary ने मांग ली दहेज में क्रेटा गाड़ी, प्रताड़ित करने का हुआ केस दर्ज मशहूर डांसर सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में सपना चौधरी एक बार वे फिर से चर्चा में आ गई हैं। खबरों के अनुसार उनके खिलाफ हरियाणा के पलवल में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके भाई के साथ-साथ मां का नाम भी शामिल है।

 

बता दें सपना ने अपने भाभी से क्रेटा गाड़ी की मांग कर दी थी, जिसके बाद क्या। उनकी भाभी ने केस दर्ज करवाया दिया। इस मामले में सपना के भाई पर गंभीर आरोप लगे हैं। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हाल ही में सपना के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ था। डांसर सपना के डांस के कार्यक्रम में न आना और लोगों द्वारा खरीदे गए टिकट के पैसे वापस ने देने को लेकर लखनऊ के कोर्ट ने उनके और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया था।

 

बता दें साल 2018 में पलवल निवासी सपना चौधरी की भाभी से सपना के भाई की शादी हुई थी,लेकिन शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद अब उन्होंने महिला थाने में केस दर्ज करवाया है। बता दें दोनों की एक छोटी बेटी है। शादी के समय उनके पिता ने नकद व 42 तोला सोना-चांदी कपड़े दिए थे, लेकिन ससुराल वालों की मांग कभी बंद नहीं हुई। पुलिस ने सपना चौधरी, करण, नीलम के खिलाफ धारा 498ए, 377, 406, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp