Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Breaking Board Exam 2023: छात्राओं के बीच खुद को अकेला देख बेहोश हुआ छात्र

Breaking Board Exam 2023: छात्राओं के बीच खुद को अकेला देख बेहोश हुआ छात्र  बिहार के नालंदा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहां एक छात्र पेपर के दौरान ही परीक्षा केंद्र पर बेहोश हो गया। स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में छात्र को उपचार मुहैया कराई और बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर जो बच्चे ने वजह बताई उसे सुन आप भी चौंक जाएंगे। बता दें कि बिहार में बोर्ड एग्जाम शुरू हो गए हैं। बुधवार को 12वीं कक्षा का एक छात्र 500 छात्राओं के बीच परीक्षा हॉल में बेहोश हो गया।

“छात्राओं के बीच अकेला पाकर हुआ बेहोश”

छात्र की पहचान 17 वर्षीय मनीष शंकर प्रसाद के रूप में हुई है। छात्र ब्रिलियंट कॉन्वेंट स्कूल सुंदरगढ़ में मैथ का पेपर देने गया था। छात्र के रिश्तेदारों ने दावा किया कि मनीष शंकर प्रसाद परीक्षा केंद्र में एकमात्र पुरुष स्टूडेंट था। जब उसने इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं को देखा तो वह घबरा गया और फर्श पर बेहोश होकर गिर पड़ा। छात्र के पिता सच्चिदानंद प्रसाद ने कहा कि स्कूल प्रशासन ने उसकी मदद की और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घंटे बाद उसे होश आया।

 

सेंटर पर 500 से अधिक छात्राएं

छात्र की बुआ ने कहा कि परीक्षा केंद्र में 500 से अधिक छात्राएं मौजूद थीं। स्कूल प्रशासन ने बड़ी संख्या में लड़कियों से घिरे स्कूल के मुख्य हॉल में मेरे भतीजे को सीट दी। बड़ी संख्या में लड़कियों को देखकर मनीष अपनी हालत को संभालने में विफल रहा और बेहोश हो गया।

 

इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू

बता दें कि बिहार में बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई और नालंदा, पड़ोसी नवादा, मुंगेर, बांका, दरभंगा, समस्तीपुर, अररिया सहित कई जिलों में नकल की खबर आई है। इस संबंध में कई वीडियो वायरल हुए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp