Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Precautions Vaccine Dose: आज से पूरे देश में लगेगी वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज, जान लें ये जरूरी नियम

Precautions Vaccine Dose कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज से देश भर में प्रीकॉशन डोज Precautions Dose टीकाकरण शुरू होने जा रहा है. आज सुबह 9 बजे से प्रीकॉशन डोज देश भर के स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष या उससे ज्यादा की उम्र के बीमार लोगों को दी जाएगी. यह तीसरी प्रीकॉशन डोज उन स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष या उससे ज्यादा की उम्र के बीमार लोगों के लगनी है, जिन्हें कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगे 9 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है.

कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू

सभी फ्रंटलाइन एवं हेल्थ केयर वर्कर्स और 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोग जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, उनके लिए कोविड-19 वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज के लिए रजिस्ट्रेशन शनिवार (8 जनवरी) शाम से कोविन पोर्टल पर शुरू हो चुका है.

चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मी भी फ्रंट लाइन वर्कर

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अग्रिम मोर्चे का कर्मी माना गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि एहतियाती खुराक के लिए एक करोड़ से अधिक अग्रिम मोर्चा के कर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों को एसएमएस भेजकर स्मरण कराया गया है.

लगभग 5 करोड़ लोगों को दी जाएगी प्रीकॉशन डोज

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक 1.05 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों, 1.9 करोड़ अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 2.75 करोड़ लोगों को कार्यक्रम के अनुसार एहतियाती खुराक दी जाएगी.

बिना रजिस्ट्रेशन के भी ले सकेंगे वैक्सीन

प्रीकॉशन डोज को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि इसके लिए नए रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नहीं है. इसके लिए सीधे अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है. इतना ही नहीं सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी वैक्सीन लगवाई जा सकती है.

तीसरी डोज में नहीं बदली जाएगी वैक्सीन

कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख और नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने बताया था कि प्रीकॉशन डोज या बूस्टर डोज उसी वैक्सीन की लगेगी, जिसकी पहली दो डोज लगी है. केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि जिन लोगों को पहले कोविशील्ड का वैक्सीन लगी है उन्हें कोविशील्ड की ही बूस्टर डोज यानी प्रीकॉशन डोज दी जाएगी. जिन लोगों ने पहले कोवैक्सीन की वैक्सीन लगवाई है उन्हें कोवैक्सीन की ही बूस्टर डोज लगेगी.

आयुष डॉक्टरों ने रखी मांग

आज से भारत मे प्रीकॉशन डोज शुरू होने से पहले आज रविवार को देश के आयुष डॉक्टरों की संस्था एनआईएमए (नेशनल इंटेग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) ने प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कोविन प्रमुख को पत्र लिख कर आयुष डॉक्टरों को भी प्रीकॉशन डोज देने की मांग की है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp