Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

Exchange of Wives पत्नियों की अदला-बदली करने वाले रैकेट का पर्दाफाश, जांच में सामने आया खौफनाक सच

Exchange of Wives: किस्से कहानी या फ़िल्म में वाइफ शॉपिंग या पत्नियों की अदला बदली सुनी होगी लेकिन केरल में एक गिरोह यह घिनौना काम कर रहा था केरल में स्थित कोट्टायम (Kottayam) के पास कारुकाचल में सात लोगों को पत्नियों की कथित अदला-बदली (Exchange of Wives) के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है.

महिला की शिकायत से हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जिसकी पत्नी ने शिकायत की थी कि उसे उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध (Unnatural Sex) के लिए उसे बाध्य कर रहा था. पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत की जांच (Investigation) के दौरान इस गिरोह का पर्दाफाश (Gang Busted) हुआ.

किसी दूसरे से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता (Complainant) को अन्य पुरुषों के साथ अप्राकृतिक संबंध (Unnatural Sex) बनाने के लिए बाध्य किया गया. पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि इस महिला को उसके पति ने दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर (Force) किया. जांच से पुलिस इस गिरोह तक पहुंची.

गिरोह में हजारों मेंबर शामिल

पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि गिरोह टेलीग्राम (Telegram) और मैसेंजर (Messenger) ऐप से एक-दूसरे से संपर्क (Contact) करते थे. आरोपियों (Accused) को कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम से गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि इस चैट ग्रुप (Chat Group) में हजारों सदस्य हैं, इसलिए इसकी विस्तृत जांच (Detailed Investigation) की जाएगी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp