Thursday, November 26, 2026
Latest:
HOME

Plane Crash: रूस में हुए प्लेन क्रैश में 16 लोगों की मौत

रूस (Russia) के तातारस्तान क्षेत्र (Tatarstan) के मेनजेलिंस्क (Menzelinsk) में रविवार को एक प्लेन क्रैश में 16 लोगों की मौत हो गई। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे में 16 लोग मारे गए हैं। मंत्रालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि 23 लोगों को ले जा रहा L-410 प्लेन क्रैश हो गया है। यह प्लेन स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:23 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मंत्रालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि 7 लोगों को बचा लिया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी तस्‍वीर में साफ नजर आ रहा है क‍ि हादसे की वजह से प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया।

स्थानीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक बताया कि बचे हुए 7 बचे हुए लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्‍टर उसकी जान की बचाने की कोशिश कर रहे हैं। न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, यह प्लेन रूसी सेना और नौसेना की मदद करने वाले एक स्‍वयंसेवक संस्था का था। यह संगठन खुद को खेल और रक्षा संगठन (sports and defence organisation) बताता है।

इस साल पहले भी रूस में दो L-410 प्लेन दुर्घटना के शिकार हो गए थे। लगातार हादसों से यह प्लेन अब सवालों के घेरे में आ गया है। रूसी अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। इससे पहले भी रूस के दूर-दराज के इलाकों में विमान हादसे हुए हैं, जिनके पीछे की वजह से विमानों को पुराना होना रहा है। हाल के सालों में रूसी विमानन सुरक्षा मानकों में काफी सुधार किया गया है। लेकिन विमान दुर्घटनाएं विशेष रूप से दूर-दराज के इलाकों में आम बात हो गई हैं। इनमें से अधिकतर दुर्घटनाओं की वजह से पुराने विमान हैं, जो अक्सर रडार से गायब होकर जंगलों में क्रैश हो जाते