खेल

PKL-5 : अंतिम कुछ मिनटों में पलटी बाजी, यू मुंबा ने हरियाणा को हराया

PKL-5 : अंतिम कुछ मिनटों में पलटी बाजी, यू मुंबा ने हरियाणा को हरायामुंबई। प्रो-कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में बुधवार को एक रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा ने हरियाणा को हराया। मुंबई को इससे पहले अपने घऱ में लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के दम पर मेजबान मुंबई फिर से लय में लौटती नजर आ रही है।
मुंबई ने ये मैच 38-32 के अंतर से जीता।
मैच की शुरुआत में हरियाणा से रेड मारने आए सुरजीत को आउट कर मेजबान मुंबई ने अपना खाता खोला। इसके बाद वजीर सिंह की सफल रेड के दम पर हरियाणा ने मुंबई पर 2-1 की बढ़त ले ली। लेकिन काशीलिंग ने इसे ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रहने दिया। डू और डाई रेड में काशिलिंग ने सफलता हासिल करते हुए टीम को 9-4 से आगे कर दिया।
मुंबई के पास हरियाणा को ऑल आउट करने का मौका था, लेकिन दर्शन कादियान ने ऐसा नहीं होने दिया और स्कोर 9-11 किया। मुंबई ने आखिरकार 12वें मिनट में हरियाणा को ऑल आउट कर 18-10 से बढ़त ले ली। पहले हाफ की समाप्ति तक मुंबई ने 20-15 से बढ़त ले ली थी।
दूसरे हाफ में ऑल आउट की कगार पर पहुंचने वाली मुंबई को डिफेंडर कुलदीप ने सुपर टैकल मारते हुए बचाया और स्कोर 23-16 कर दिया। दीपक कुमार दहिया ने सफल रेड मारते हुए हरियाणा के अंतर को कम करने की कोशिश की।
अंकों के अंतर को कम होता देखा हरियाणा के खिलाड़ियों ने जोश दिखाया। उसने अपने बेहतरीन डिफेंस के दम पर काशीलिंग को आउट कर स्कोर 25-24 किया। हालांकि, इस दौरान उनके रेडर विकास खंडोला चोटिल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैट से बाहर ले जाया गया।
30वें मिनट में हरियाणा की तरफ से रेड मारने आए दीपक ने स्कोर स्कोर 27-27 से बराबर कर मैच को और भी रोमांचक बना दिया।
यहां से मैच बराबरी का हो गया था। मुंबई ने फिर 32-30 की बढ़त ले ली। और फिर सुपर टैकल लगाते हुए स्कोर 34-30 कर दिया। मैच की समाप्ति में दो मिनट का समय शेष रह गया था। मुंबई 36-32 से आगे थी। हरियाणा ने काफी कोशिश की, लेकिन वह अंकों के अंतर को पाट नहीं पाई और मैच हार गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button