HOMEMADHYAPRADESHखेल

Women’s Premier League auction 2023 शहडोल की पूजा को MI ने 1.9 करोड़ में खरीदा

Women’s Premier League auction 2023 शहडोल की पूजा को MI ने 1.9 करोड़ में खरीदा

Women’s Premier League auction 2023 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार को मुंबई इंडियंस ने बोली लगाकर 1.9 करोड़ में खरीद लिया है। यह दिन उनके जीवन के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है।

पहली बार वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलने जा रही हैं। पूजा के पिता बंधनराम वस्त्रकार का कहना है कि पूजा पांचवीं में पढ़ती थी तब से ही बल्ला उठाकर मैदान में खेलने जाती थी और आज वह दिन है कि उसे पूरा विश्व क्रिकेट की दुनिया का कोहिनूर हीरा मान रहा है।बड़ा गर्व हो रहा है क्योंकि उनकी बेटी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेगी और एक सामान्य से परिवार से इतने बड़े मुकाम पर पहुंची है जिससे वास्तव में खुशी का अवसर है।

 

उन्होंने यह भी बताया कि दो बार घुटने की चोट से ग्रसित होने के बाद भी उसने अपनी प्रैक्टिस को जारी रखा। उसका लक्ष्य था क्रिकेट। कोरोना काल में जब घर में थी तब भी वह लगातार अपनी छत पर प्रैक्टिस में लगी रहती थी और फिजिकल अभ्यास करती रहती थी।
Show More

Related Articles

Back to top button