News24you

News you are looking for

T20: 100 रन बनाने भारत को करनी पड़ी मशक्कत, मुश्किल से मिली जीत

T20: 100 रन बनाने भारत को करनी पड़ी मशक्कत, मुश्किल से मिली जीत

T20: 100 रन बनाने भारत को करनी पड़ी मशक्कत, मुश्किल से मिली जीत यह सब आज लखनऊ में दूसरे टी 20 में हुआ। बहरहाल टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 00 विकेट से हराया दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मैच देखा।

रविवार को लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में न्यूजीलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन ही बना सकी। कप्तान मिचेल सेंटनर ने नाबाद 19 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैंपमैन 14-14 और ओपनर फिन एलेन और ड्वेन कॉन्वे 11-11 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए। कप्तान हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्‌डा, युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर के हिस्से एक-एक विकेट आए।

100 रनों का लक्ष्य भारत ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए। ईशान किशन ने 19 रन जोड़े। माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।