तपन निषाद/कटनी- जिला अस्पताल, कटनी में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर श्री सुनील रांधेलिया जी की सेवा भावना और मानवीय मूल्यों को याद किया गया।
श्री सुनील रांधेलिया जी ने अपने जीवनकाल में सदैव जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। उनकी इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए सुनीधा फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर जनसेवा, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
धर्मपत्नी श्रीमति सुधा रांधेलिया जी, पुत्र संभव रांधेलिया पुत्र वधु श्रीमति श्वेता रांधेलिया,बेटी दामाद श्री मति स्वर्णिमा जैन श्री अनंत जैन जी ने पिता को नमन कर याद किया
इस अवसर पर फाउंडेशन की *संस्थापिका सौम्या रांधेलिया*
ने कहा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज में मानवता, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करना है
कार्यक्रम में सौम्या रांधेलिया श्री अजय खटीक, निधि सिंह,शिखा जैन, कीर्ति जायसवाल, अश्मिता आनंद, मदन दुबे, अजय कुशवाहा, राम यादव, मुकेश बाल्मीक, शिवम निषाद एवं हरदास साहू जी उपस्थित रहे।
सेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा। 🙏













