News24you

News you are looking for

सिर्फ 4 दिन शेष — आज ही जमा करें जलकर, 50% छूट का लाभ पाएं,अंतिम तिथि के बाद नहीं मिलेगा दोबारा अवसर, बकायेदारों से शीघ्र भुगतान की अपील

सिर्फ 4 दिन शेष — आज ही जमा करें जलकर, 50% छूट का लाभ पाएं,अंतिम तिथि के बाद नहीं मिलेगा दोबारा अवसर, बकायेदारों से शीघ्र भुगतान की अपील

तपन निषाद/कटनी-लंबे समय से बकाया जलकर राशि में बड़ी राहत पाने का अवसर अब समाप्ति की ओर है। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा लागू जलकर राहत योजना के तहत 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए अब केवल 4 दिन शेष हैं। योजना की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद बकाया जलकर में यह विशेष छूट उपलब्ध नहीं होगी।

योजना के तहत मार्च 2026 तक की बकाया जलकर राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर बकायेदार उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत तक की राशि माफ की जा रही है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष राहत सीमित अवधि के लिए है और समय-सीमा समाप्त होने के बाद बकायेदारों को पूरी बकाया राशि जमा करनी होगी।

*समय रहते जमा करें बकाया राशि*

निगम प्रशासन ने बकायेदार जलकर उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार नल कनेक्शन विच्छेदन एवं वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

उपभोक्ता सुभाष चौक स्थित शिविर, नगर निगम कार्यालय एवं निकटतम जोन कार्यालय के जलकर काउंटर पर पहुंचकर योजना का लाभ ले सकते हैं। निगम प्रशासन ने अधिकाधिक बकायेदारों से अपील की है कि केवल चार दिन शेष रहते तत्काल बकाया राशि जमा कर 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं और भविष्य की कार्रवाई से बचें।