Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Omicron in India वैक्सीन का दोनों डोज लेने वाले पांच लोग कर्नाटक में ओमिक्राॅन संक्रमित, हैदराबाद में मिले चार पाॅजिटिव

Omicron in India देश में कोरोना के ओमिक्राॅन वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है. आज कर्नाटक से ओमिक्राॅन वैरिएंट के पांच संक्रमित मिले हैं , जबकि तेलंगाना से चार मरीज सामने आये हैं. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ सुधाकर ने ट्‌वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है.

इन पांच संक्रमितों के मिलने के बाद कर्नाटक में ओमिक्राॅन वैरिएंट के मरीजों की संख्या आठ हो गयी है. कर्नाटक में जो पांच संक्रमित पाये गये हैं वे सभी कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज ले चुके थे

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि पांचों संक्रमित कोविड वैक्सीन कोविशील्ड की दोनों डोज ले चुके थे. हैदराबाद में जो चार मरीज संक्रमित मिले हैं उनके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पायी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन चार मरीजों के संक्रमित होने के बाद तेलंगाना में कुल संक्रमित सात हो गये हैं और देश में कोरोना के ओमिक्राॅन वैरिएंट के मरीजों की संख्या 87 हो गयी है.

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित

अबतक देश में सबसे ज्यादा 32 केस महाराष्ट्र से आये हैं उसके बाद राजस्थान का नंबर है जहां अबतक 17 संक्रमित सामने आये हैं. गौरतलब है कि नीति आयोग के सदस्य डाॅ वीके पाॅल ने हाल ही में यह कहा था कि ओमिक्राॅन वैरिएंट पर हमारे वैक्सीन का प्रभाव कम है. ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका बहुत ज्यादा है.

बूस्टर डोज पर विचार की जरूरत

कई डाॅक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी यह सलाह दे चुके हैं कि वैक्सीन का प्रभाव इस वैरिएंट पर बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए सरकार को बूस्टर डोज की ओर ध्यान देना चाहिए. साथ ही एक्सपर्ट्‌स यह मान रहे हैं कि इस वैरिएंट से बच्चों पर बहुत अधिक खतरा है, क्योंकि उन्हें अबतक वैक्सीन नहीं लगी है.

विशेषज्ञों की राय 70 प्रतिशत आबादी हो चुकी है कोरोना संक्रमित

वहीं कई विशेषज्ञ यह भी मान रहे हैं कि चूंकि हमारे देश की 70 से 80 प्रतिशत आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है और बच्चों में भी कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबाॅडीज 60 प्रतिशत तक है इसलिए ओमिक्राॅन से बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. सभी एक्सपर्ट ने कोरोना प्रोटोकाॅल के पालन पर जोर दिया है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp