राष्ट्रीय

OMG: जलगांव में इस्तेमाल किए हुए मास्क से बनाए जा रहे थे गद्दे

महाराष्ट्र पुलिस ने जलगांव जिले में एक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कथित तौर पर गद्दे बनाने के लिए कॉटन या अन्य सामग्री के बदले इस्तेमाल किए गए मास्क का उपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने गद्दे के कारखाने में फेंके गए हजारों में फेस मास्क के ढेर बरामद किए। यह घटना तब पता चली जब जलगांव में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के पुलिस स्टेशन में रैकेट के बारे में सूचना मिली।

पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर बरामद किए गए मास्क के ढेर में आग लगा दी। वह यूनिट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जब अधिकारियों ने एमआईडीसी के कुसुम्बा गांव में कारखाने के परिसर का दौरा किया। तब उन्हें एक गद्दा मिला जिसमें मास्क लगाए हुए थे। फैक्ट्री मालिक अमजद अहमद मंसूरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस रैकेट में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

बता दें देश में कोरोना मामला लगातार बढ़ रहे हैं। वह फेस मास्क का उत्पादन एक साल में 1.5 करोड़ यूनिट तक बढ़ गया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 एक्टिव केस 12 लाख के पार हो गए हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में नोवल कोरोना वायरस के 1,61,736 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 879 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। वहीं 97,168 मरीजों ने संक्रमण से जीत हासिल कर ली है।

Show More

Related Articles

Back to top button