Friday, October 23, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

New Education Policy Update in MP: नई शिक्षा नीति में रामायण-गीता के साथ राष्ट्र भक्तों का परिचय

New Education Policy Update in MP: नई शिक्षा नीति में रामायण-गीता के साथ राष्ट्र भक्तों का परिचय । नए वर्ष में उच्च शिक्षा विभाग में चार हजार पदों पर भर्ती की तैयारी है। दो हजार पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी भी हो गया है। नई शिक्षा नीति में स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम तैयार होंगे, वहीं स्नातक में द्वितीय व तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम की तैयारी जारी है।

इसमें रामायण-गीता के साथ ही राष्ट्र भक्तों के परिचय भी शामिल किए गए हैं। 538 में से 200 कालेजों में यह कार्य कराया जा रहा है। यह बात रविवार को खंडवा पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। वे शहर में युवा संवाद कार्यक्रम के तहत निजी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आए थे।

मंत्री यादव ने कहा कि 12 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में युवा नीति की घोषणा करेंगे। इसमें युवाओं के लिए कई कार्यक्रम शामिल हैं। इसके तहत वे पूरे प्रदेश में युवा संवाद कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। युवा नीति बनाने में विद्यार्थी ही नहीं किसान, नौकरीपेशा या अन्य सभी अपने सुझाव आनलाइन माध्यम से भी भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि लार्ड मेकाले ने डिग्री वाली शिक्षा का चलन शुरू किया। नई शिक्षा नीति में पोता, पिता व दादा तीनों शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे क्योंकि ज्ञान की कोई सीमा व बंधन नहीं।

आज अगर हम देखें तो सरकारी व निजी संस्थान मिलाकर जनसंख्या के चार प्रश लोंगों को रोजागार दे सकते हैं। इसमें से 2.2% फिलहाल नौकरी कर रहे हैं, तो बाकी लोगों का दक्ष होना जरूरी है। व्यक्ति को दक्ष बनाने के लिए ही नई शिक्षा नीति कार्य कर ही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहले की सरकार में भी थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उनके महत्व को जाना। सेवानिवत्ति के बाद भी उन्हें अपना रक्षा सलाहकार बनाया ओर सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सब जानते हैं।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp