News24you

News you are looking for

NBEMS Recruitment: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने निकाली 42 पदों की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Bank Jobs after Graduation

नई दिल्ली, NBEMS Recruitment 2021: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) या आमतौर पर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने 7वें सीपीएस के पे-मैट्रिक्स लेवल 2, 4 और 7 पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं. 21005/RECT/2020) के अनुसार सीनियर असिस्टेंट के 8 पदों, जूनियर असिस्टेंट के 30 पदों और जूनियर एकाउंटेंट के 4 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2021 की सुबह 9 बजे से शुरू होनी है और उम्मीदवार 14 अगस्त 2021 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क – 1500 रुपये और 18% जीएसटी भरना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में भी पूरी छूट दी गयी है।

 

यहां देखें एनबीई भर्ती 2021 अधिसूचना

 

योग्यता मानदंड

  • सीनियर असिस्टेंट – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री। आयु सीमा 27 वर्ष।
  • जूनियर असिस्टेंट – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (12वीं) उत्तीर्ण और कंप्यूटर व बेसिक सॉफ्टवेयर पैकेज में प्रोफिशिएंसी। आयु सीमा 27 वर्ष।
  • जूनियर एकाउंटेंट – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैथ या स्टैटिस्टिक्स में स्नातक या कॉमर्स ग्रेजुएट। आयु सीमा 27 वर्ष।

अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट का भी प्रावधान किया गया है। एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष, दिव्यांग (अनारिक्षत) को 10 वर्ष, दिव्यांग (ओबीसी) को 13 वर्ष, दिव्यांग (एससी/एसटी) को 15 वर्ष की छूट दी गयी है।

 

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों वाली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना है और इंटरव्यू का चरण नहीं है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जाएगी। इसमें 200 प्रश्न होंगे और कुल अंक 200 होंगे। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। परीक्षा 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी। स्टेज 2 में कंप्यूटर नॉलेज और स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की और 75 मिनट की होगी। अंतिम चयन सूची दोनो स्टेज के अंकों के आधार पर मेरिट के अनुसार बनाई जाएगी।