HOMEMADHYAPRADESH

Nagariya nikay Adhyaksh Chunav सतना के मैहर सहित 7 नगरीय निकाय के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष में भाजपा का दबदबा

Nagariya nikay Adhyaksh Chunav सतना के मैहर सहित 7 नगरीय निकाय के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष में भाजपा का दबदबा

Nagariya nikay Adhyaksh Chunav सतना में नगर पालिका नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में बीजेपी को बड़ी कामयाबी मिली कांग्रेस के हाथ से मैहर नगर परिषद भी फिसल गया।

मैहर नगर पालिका सहित छह नगर परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। आज सुबह से ही मैहर, उचेहरा, कोठी, जैतवारा, बिरसिंहपुर, कोटर, रामनगर में सम्मिलन की कार्यवाही शुरू की गई। जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा कायम हो गया। रामनगर में जहां कांग्रेस प्रत्याशी पर मतपत्र फाड़ने के आरोप लगे और कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया वहीं मैहर में सांसद गणेश सिंह खुद अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। मैहर नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पूर्व में जहां कांग्रेस के पास थी जिसे भाजपा ने छीन लिया।

अब तक यह है स्थिति-

नगर पालिका मैहर में इस बार भाजपा का कब्जा हो गया है। अध्यक्ष गीता संतोष सोनी निर्वाचित हुई हैं जिन्हें 24 में से 20 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी संतोष चौरसिया को मात्र 4 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। इसी तरह जैतवारा नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रेनु रामफल डोहर ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा प्रत्याशी रेनु रामफल डोहर को मिले 15 में 11 मत मिले हैं। वहीं नगर परिषद कोठी में भी भाजपा का कब्जा हुआ बरकरार है। यहां भाजपा प्रत्याशी सुखवंती बाई बुनकर 15 में से 11 मत पाकर अध्यक्ष बन गई जबकि कांग्रेस की गुड्डन बाई को 4 मत ही मिले। उचेहरा नगर परिषद में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी पद के लिए निरंजन प्रजापति को निर्विरोध चुना गया है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर मनोज शर्मा 15 में से 9 मत पाकर विजयी हुए, तो सोमचन्द ताम्रकार को 6 मत मिले। इसी तरह नगर परिषद कोटर में भी भाजपा का कब्जा बरकरार है। यहां भाजपा प्रत्याशी राजमणि पटेल तीन मतों से विजयी हो गए। राजमणि पटेल को 9 मत मिले जबकि कांग्रेस के अजीत सिंह को 15 में से 6 मत ही प्राप्त हुए। इसी तरह रामनगर में 10 वोट से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली।

रामनगर में हुआ बवाल, मतपत्र फाड़ने के आरोपः

 

 

रामनगर नगर परिषद में बवाल के साथ निर्वाचन प्रक्रिया शुरूआत हुईय़ यहां रामसुशील पर मतपत्र फाड़ने का आरोप लगा। इसके बाद सभी कांग्रेसी बाहर निकल गए हैं जिसमें कांग्रेस प्रत्यशी दीपा मिश्रा भी बाहर निकल गईं। कांग्रेसियों ने यहां सत्ता पक्ष के इशारे पर सरकारी मशीनरी खेल में शामिल होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किय गया। इस दौरान मीडिया को भी बाहर लोक दिया गया था। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 10 वोट से भाजपा प्रत्याशी जीतीं। बताया कि प्राक्सी फार्म जमा करने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने फार्म फाड़ दिया था। कुछ देर बाद कांग्रेस पार्षद मतगणना कक्ष के बाहर चले गए। मतगणना शुरू होने के दौरान सभी पार्षदों से मतदान की अपील की गई। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी की गई। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी को जीत हासिल हुई।

Show More

Related Articles

Back to top button