
विश्व हिन्दी रचनाकार मंच के सौजन्य से मातृशक्ति रत्न सम्मान समारोह एंव सबसे बड़ी है …माँ .. पुस्तक का लोकार्पण 2026 देहरादून में सम्पन्न कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी मातृशक्ति रत्न से हुई सम्मानित.
जिला कटनी / मध्यप्रदेश के देहरादून में विभिन्न क्षेत्र की 111 मातृशक्ति रत्न सम्मान एंव सबसे बड़ी है माँ पुस्तक का लोकार्पण हुआ..
इसी संदर्भ मे कटनी जिले की 16 रचनाकार कवयित्री मातृशक्ति रत्न सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम पुरानी कचहरी पर स्थित आंनदम क्लब के सभागार में मुख्य संयोजिका समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व पर आयोजित हुआ…
समारोह का शुभारंभ विश्व हिन्दी रचनाकार मंच के संस्थापक एंव अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र ठाकुर एंव कटनी जिले की प्रथम नागरिक महापौर आदरणीय प्रीतिसंजीव सूरी कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी लेखिका संघ अध्यक्ष डॉ ऊषा पांडेय ने की विशिष्ट अतिथ्य सुदर्शना क्लब मुख्य सूत्रधार समाजसेवी सुश्री मीरा भार्गव की प्रतिनिधित्व श्रीमति कांता भौमिया,वरिष्ठ सीनियर वयोवृद्ध मातृशक्ति शकुंतला पांडेय. वार्ड पार्षद श्रीमति शकुंतला सोनी सहित मंचासीन अतिथिगण द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ..तत्पश्चात शासकीय शिक्षिका श्रीमति उर्मिला साई प्रीत द्वारा मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत हुए मंचासीन अतिथिगण का स्वागत वंदन अभिनंदन कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ,कटनी ईकाई सदस्य श्रीमति शशि शुक्ला,श्रीमति कल्पना चौरसिया ,श्रीमति मनीषा काम्बले ,शासकीय शिक्षिका श्रीमति टीना सिंह ,अधिवक्ता मांडवी पाण्डेय सहित अन्य कवियत्री ने रोली तिलक व बैंच ,मोतियों की माला एंव पगड़ी पहनाकर आत्मीय भव्य सम्मान किया. कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी श्रीमति रागनी मितल द्वारा किया गया ..
सम्मान समारोह मे विश्व हिन्दी रचनाकार मंच के सौजन्य से प्रकाशित पुस्तक में कटनी जिले की 16 कवयित्री की रचनायें प्रकाशित हुई जिस का मुख्य उद्देश्य था की दुनिया में सबसे बड़ी है माँ एंव मातृशक्ति रत्न सम्मानित किया गया
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राघवेन्द्र ठाकुर ने सभी मातृशक्तियों की अपने जीवन पथ पर हमेशा हंसते मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया नगर-निगम महापौर प्रीतिसंजीव सूरी ने अपने विचार व्यक्त किए और सबसे कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और समस्त सम्मानित मातृशक्तियों को कटनी जिले को गौरवान्वित किया उसकी शुभकामनायें और सुखमय जीवन बनाए रखने की मंगल कामना की..
कार्यक्रम में सबसे बड़ी है माँ पर सुंदर सी प्रस्तुती श्रीमति लक्ष्मी रजक द्वारा दी गई कार्यक्रम में विशेष सराहनीय सहयोग समाजसेवी व पी एल वी सुश्री लता खरे ,अधिवक्ता पूनम रैदास,सुश्री सपना( भूमि) रैदास,सुश्री कृति रैदास सहित अन्य सम्मानित मातृशक्तियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम कें अंत में सभी सम्मानित अतिथिगण एंव उपस्थित मातृशक्ति बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया कार्यक्रम दूर दराज से आये हुए सम्मानित गणमान्य अधिवक्ताओ और सम्मानित मातृशक्ति का आभार व्यक्त श्रीमति ऊषा नौगरिया ने किया








