Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEKATNI

मानसून से पहले मैदान में उतरी निगमायुक्त, जलभराव वाले इलाकों की खुद ली हकीकत की जानकारी

 

मानसून से पहले मैदान में उतरी निगमायुक्त, जलभराव वाले इलाकों की खुद ली हकीकत की जानकार

कटनी। बारिश शुरू होने से पहले ही शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है।निगमायुक्त तपस्या परिहार ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर नालों और जल निकासी व्यवस्था की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मानसून को देखते हुए कटनी नगर में संभावित जलभराव वाले इलाकों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जयप्रकाश वार्ड, जगमोहन दास वार्ड और रघुनाथ गंज वार्ड के प्रमुख नालों की स्थिति देखी गई। निगमायुक्त ने शहीद द्वार क्षेत्र, गांधीगंज, आदर्श कॉलोनी, गिरिजा घाट, कटनी पब्लिक स्कूल के पास तथा संतनगर सहित कई स्थानों पर जल निकासी की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कई नालों में जमा सिल्ट और कचरे को जल प्रवाह में बाधा का प्रमुख कारण पाया गया। इस पर निगमायुक्त ने तत्काल सफाई, अवरोध हटाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि सफाई केवल औपचारिक अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होनी चाहिए।

उन्होंने पुराने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग, अतिक्रमण हटाने और स्वास्थ्य व लोक निर्माण शाखा के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बारिश शुरू होने से पहले सभी संवेदनशील बिंदुओं पर कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण में लोक निर्माण एवं स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक और वार्ड अमला भी मौजूद रहा। निगम प्रशासन का दावा है कि मानसून पूर्व चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान शहर को जलभराव से मुक्त रखने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp