HOMEJOBS

MPPSC MO Recruitment 2022 चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए, देखें पूरी जानकारी

MPPSC MO Recruitment 2022 चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए, देखें पूरी जानकारी

MPPSC MO Recruitment 2022: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी चाहने वाले डॉक्टर्स युवाओं के लिए जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के तहत लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधीन अस्पतालों में रिक्त चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर की रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 20 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे से आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2023 को दोपहर 12 बजे तक है। आवेदक 25 जनवरी से 21 फरवरी, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1456 चिकित्सा अधिकारी पदों को भरना है।

MPPSC MO Recruitment के लिए पात्रता मापदंड

आयु सीमा के तहत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 40 वर्ष से ज्यादा न हो।
Show More

Related Articles

Back to top button