खम्हरिया नं 1 में यदुवंशियों ने खुरदेव व गौरैया बाबा की पूजन के साथ गोवर्धन और गौ माता का पूजन कर सभी की सुख – समृद्धि की कामना की ग्वालों ने पारंपरिक दीवाली नृत्य करते हुए प्रमुख मार्गों से जुलूस निकालकर बाबा हरिदास जी के बंगले में किया समापन।
सूरज साहू रीठी। कटनी जिले के रीठी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खम्हरिया नं. 1 में धनतेरस पर्व के साथ दीपावली के पर्व की शुरुआत कर कार्तिक अमावस्या के दिन चली आ रही सनातन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दीपदान कर सभी लोग एकत्र होकर पवित्र मावरी व गौ माता की पूंछ के बालों से बनी रस्सी से दंड में बांधकर बनी छाहुर पूजन कर रात्रि में सभी ग्राम के देवी दिवालों की पूजन व ग्राम को जगाने की परंपरा के साथ सभी लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, प्रतिपदा के दिन ग्राम के खेरापति खुरदेव बाबा, गौरैया बाबा व प्रमुख देवी देवताओं की पूजा सामूहिक रूप से ग्रामवासियों के साथ मिलकर बड़े हर्सोल्लास के साथ एक दूसरे को बधाइयां देते हुए मनाते हैं। ग्राम की सभी गौमाता का पूजन कर बिचकाने की अद्वितीय परंपरा है। इसके बाद सभी ग्वालबालों द्वारा दीवाली साज सज्जा की पोशाक पहन कर खुशी खुशी ढोल नंगाड़ो की थाप पर नृत्य करते हुए प्रमुख मार्गों से होकर बाबा हरिदास जी के बंगले में एकत्र होकर नृत्य का आनंद लेते हैं। इस कार्यक्रम को देखने क्षेत्र की आसपास हजारों की संख्या में लोग पधारते हैं, सभी लोग पूरे जुलूस में शामिल होकर बड़े हर्षित होते हैं व तालियों व जय जय श्रीकृष्ण, राधे राधे की गूंज से पूरा माहैल मानो वृंदावन धाम में परिवर्तित हो जाता है। इस अवसर पर ग्राम के श्री रामभगत यादव, मारू लाल यादव, अर्जुन यादव, अमृत लाल यादव, गजराज यादव, विशाली यादव, प्रहलाद यादव, रामदास यादव, कमलेश यादव, निर्भय यादव, रघुनंदन यादव, मूलचंद यादव, मुन्ना विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, त्रिलोक यादव, ज्ञानचंद यादव, ऊदल यादव, राकेश यादव, शरद यादव, पुरुषोत्तम यादव, कन्हैया यादव, पप्पू यादव, राहुल यादव (पंडा), सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

