HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather ठंडी हवाओं के असर से तापमान में फिर गिरावट का दौर शुरू होगा

MP Weather ठंडी हवाओं के असर से तापमान में फिर गिरावट का दौर शुरू होगा

MP Weather मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के असर से तापमान में फिर गिरावट का दौर शुरू हो गया है। उधर, शनिवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में काफी बढ़े एवं शेष संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान ग्वालियर संभाग में सामान्य से काफी अधिक एवं शेष संभागों में सामान्य रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान एवं उससे लगे उत्तर भारत पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया था। साथ ही छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बन गया था। इसके चलते हवा का रुख पश्चिमी हो गया था। इस वजह से पूरे मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा था। हालांकि, इस दौरान उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के अलावा मैदानी क्षेत्रों में वर्षा भी हुई।

रविवार से गिरावट की संभावना

उधर, शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से प्रति चक्रवात एवं प्रेरित चक्रवात समाप्त हो गए हैं। हवा का रुख भी बदलकर पश्चिमी एवं उत्तर- पश्चिमी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण शनिवार को पूरे मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई। रविवार से रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Back to top button