तपन निषाद/कटनी – नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सीधे सुनने और उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार, 6 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
जनसुनवाई में शहरवासी प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए त्वरित निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा करें, ताकि उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।













