News24you

News you are looking for

बकाया जलकर में 50 प्रतिशत राहत का लाभ लेने केवल 5 दिन शेषअंतिम अवसर का लाभ उठाएं, निगम चला रहा घर-घर संपर्क अभियान

बकाया जलकर में 50 प्रतिशत राहत का लाभ लेने केवल 5 दिन शेषअंतिम अवसर का लाभ उठाएं, निगम चला रहा घर-घर संपर्क अभियान

तपन निषाद/कटनी- बकाया जलकर उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम द्वारा संचालित राहत योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल 5 दिन शेष हैं। योजना के तहत पात्र बकायेदार उपभोक्ता निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बकाया जलकर का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत की राहत प्राप्त कर सकते हैं। निगम द्वारा अधिकाधिक बकायेदारों को योजना से जोड़ने के लिए अभियान को और तेज कर दिया गया है।

नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश दिवस में भी निगम एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटर खुले रखे जा रहे हैं। वहीं राजस्व अमले द्वारा घर-घर पहुंचकर बकाया जलकर वाले उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है तथा उन्हें योजना की जानकारी देते हुए समय-सीमा के भीतर बकाया राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सोमवार को सुभाष चौक में विशेष जलकर शिविर के साथ नगर निगम कार्यालय एवं विभिन्न जोन कार्यालयों में भी बकाया राशि जमा करने की व्यवस्था उपलब्ध है। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार निकटतम केंद्र पर पहुंचकर बकाया जलकर जमा करते हुए योजना का लाभ ले सकते हैं।

निगम ने स्पष्ट किया है कि राहत योजना की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद इसका लाभ उपलब्ध नहीं होगा। साथ ही बकाया जलकर का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार जल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है। निगम ने बकायेदारों से अपील की है कि अंतिम दिनों की प्रतीक्षा न करते हुए अभी बकाया जलकर जमा करें और 50 प्रतिशत तक की राहत का लाभ उठाएं।