HOMEMADHYAPRADESH

Mp Weather जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश के आसार

जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश के आसार

Mp Weather अलग-अलग स्थानों पर बने चार वेदर सिस्टम से एक बार फिर मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ने जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में जहां बादल छा सकते हैं, वहीं जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। शेष जिलों में तापमान इसी तरह बना रहने की संभावना है। उधर बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि अफगानिस्तान पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर आ गया है। इसके असर से पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पंजाब पर बने प्रेरित चक्रवात से लेकर उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन) बना हुआ है।

इन चार वेदर सिस्टम के कारण हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्रीसे.अधिक रहा। जिसके चलते धूप में चुभन महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 15 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। यह मंगलवार के न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्रीसे. की तुलना में 1.6 डिग्रीसे. अधिक रहा। इससे रात में ठंड से कुछ राहत मिली।

Show More

Related Articles

Back to top button