News24you

News you are looking for

MP Police Constable Result 2022: आरक्षकों के 6 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया का परीक्षा परिणाम घोषित

mumbai bumb
इस लिंक http://peb.mp.gov.in/hindi/h_default.html पर जाकर परिणाम देखे जा सकते है। इसके अलावा पुलिस आरक्षकों के सात हजार पांच सौ अतिरिक्त पदों की भर्ती के लिए रूल बुक का अनुमोदन किया गया है। पुलिस आरक्षक भर्ती में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार 50% अंक लिखित परीक्षा के और 50% अंक शारीरिक परीक्षा के मापदंड और प्रावधान रूल बुक अनुमोदित रूल बुक में शामिल किए गए हैं। इसी माह पुलिस आरक्षक के सात हजार पांच सौ पदों की भर्ती का विधिवत विज्ञापन जारी किया जा सकता है। बता दे कि जनवरी-2022 मेें चार हजार दो सौ पदों के लिए कर्मचारी चयन मंडल द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 आयोजित की गई थी। बाद में इन पदों को बढ़ाकर छह हजार कर दिया गया। इस परीक्षा में 12 लाख 17 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हजारों परीक्षार्थियों को इस परिणाम का इंतजार था।