News24you

News you are looking for

MP IAS TRANSFER सचिव वित्त मनोज गोविल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, इन अधिकारियों की भी पोस्टिंग चेंज

MP IAS TRANSFER सचिव वित्त मनोज गोविल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, इन अधिकारियों की भी पोस्टिंग चेंज

MP IAS TRANSFER अपर मुख्य सचिव वित्त मनोज गोविल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय का सचिव बनाया है। वहीं, प्रदेश की अधिकारी और वर्ततान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अध्यक्ष अलका उपाध्याय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सचिव होंगी। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति ने इन नियुक्तियों के आदेश बुधवार को जारी किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के अधिकारियों को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं मिल रही हैं। पिछले दिनों राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक शशांक मिश्रा की संचालक राजस्व के पद पर नियुक्ति की थी।

इसके पहले प्रमुख सचिव आकाश त्रिपाठी के भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेश हुए थे। अपर मुख्य सचिव मनोज गोविल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से सरकार को वित्त विभाग में अधिकारी पदस्थ करना होगा। अभी विभाग में दो सचिव ज्ञानेश्वर पाटिल और अजीत कुमार हैं। वहीं, 1997 बैच के अधिकारी प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह को अतिरिक्त सचिव के लिए केंद्र सरकार ने सूचीबद्ध किया है।

अशोक बर्णवाल होंगे पदोन्नत

1991 बैच के अधिकारी मनोज गोविल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से अपर मुख्य सचिव का एक पद रिक्त हो जाएगा। इस पर इसी बैच के अधिकारी प्रमुख सचिव वन अशोक बर्णवाल की पदोन्नति होगी।