MP में बढ़ रही कोरोना से टेंशन, इंदौर में महिला प्रोफेसर निकलीं पॉजिटिव, अब 60 की होगी जांच
इंदौर। Mata Jijabai Government Girls PG College की एक महिला प्रोफेसर कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई है। बताया गया है कि वह 60 से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों के संपर्क में आई थी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्री द्विवेदी का कहना है कि महिला प्रोफेसर के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच के लिए सैंपल दे दिए गए हैं। तीसरी लहर की आशंका के दौरान यह समाचार कॉलेज के विद्यार्थियों एवं उनके पेरेंट्स के बीच चिंता बढ़ा रहा है।
प्राचार्य डॉ श्री द्विवेदी का कहना है कि कॉलेज परिसर को सैनिटाइज करवा दिया गया है। बॉटनी विभाग को सील कर दिया गया है। संक्रमित महिला प्रोफेसर को एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि महिला प्रोफेसर कुछ दिनों पहले एक परीक्षा देने के लिए बेंगलुरु गई थी। स्वास्थ्य विभाग महिला प्रोफ़ेसर के परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल कलेक्ट कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक महिला प्रोफेसर की बेटी बीते दिनों बेंगलुरु से परीक्षा देकर लौटी है। इसके चलते परिवार के बाकी सदस्यों की जांच भी करवाई है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ श्री द्विवेदी का कहना है कि संपर्क में आए 60 शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राओं के टेस्ट करवाए गए हैं एवं सभी को रिपोर्ट आने तक अपने ही घर में क्वॉरेंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

