Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

सावधान! WHO ने कहा-कम से कम 23 देशों में फैल चुका है ओमिक्रॉन वेरिएंट, इसके बढ़ने की पूरी आशंका

WHO की ओर से कोरोना के नए वेरिएंट Omicron Variant के बारे एक खबर आपको चिंता में डाल देगी लेकिन आप समझ लें कि चिंता से कुछ नहीं होने वाला अब सिर्फ सतर्कता, टीका औऱ जागरूकता ही इसका इलाज है। कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के लेकर दुनिया यूं ही चिंतित नहीं है। WHO के अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये अब तक कम से कम 23 देशों में पहुंच चुका है और इसकी संख्या के और बढ़ने की पूरी आशंका है।

उधर, सऊदी अरब ने बुधवार को जानकारी दी कि सके यहां कोरोनोवायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला केस मिला है। सऊदी की सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा कि जिस नागरिक में ये वेरिएंट पाया, उसने उत्तरी अफ्रीकी देश की यात्रा की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति और उसके करीबी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। खाड़ी अरब देश में ये ओमीक्रोन का पहला केस है।

इसके अलावा दक्षिण कोरिया में भी कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। नाइजीरिया से लौटे पांच लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने बुधवार को कहा कि 24 नवंबर को नाइजीरिया से लौटे दंपति के अलावा इन्हें हवाई अड्डे से घर ले जाने वाले उनके एक मित्र में वायरस के ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो और महिलाएं भी इस वेरिएंट से संक्रमित पायी गई हैं जो कि नाइजीरिया की यात्रा कर 23 नवंबर को दक्षिण कोरिया पहुंची थीं।

परेशानी की बात ये है कि नए वेरिएंट के बारे में अब भी बहुत कुछ पता नहीं चला है। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञों के मुताबिक वायरस के लैब सैंपल का टेस्ट किया जा रहा है और दो से चार हफ्ते में ओमिक्रॉन स्ट्रेन के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल जाएगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp