HOMEMADHYAPRADESH

MP भाजपा पदाधिकारियों और मोर्चा-प्रकोष्ठ की बैठक में CM शिवराज भी होंगे शामिल

MP भाजपा पदाधिकारियों और मोर्चा-प्रकोष्ठ की बैठक में CM शिवराज भी होंगे शामिल

MP BJP: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। प्रदेश संगठन में नई नियुक्तियों के बाद 7 मोर्चा और 17 प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की यह बैठक हो रही है। सरकार की योजनाओं और संगठन के कामकाज को लेकर बैठक में जानकारी दी जाएगी।

आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजकों ने पदभार ग्रहण किया

इधर भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजकों एवं सह संयोजक ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। पदभार के पश्चात संयोजकों ने सोशल मीडिया को लेकर पार्टी की आगामी माह की रणनीति पर विभाग के प्रभारी के साथ चर्चा की।

शुक्रवार को पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के संयोजक अभिषेक शर्मा, आईटी विभाग के संयोजक अमन शुक्ला, सह संयोजक गौरव विश्वकर्मा ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री एवं आईटी सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाह, प्रदेश कार्यालय मंत्री डा राघवेन्द्र शर्मा, आईटी विभाग के पूर्व संयोजक शिवराजसिंह डाबी के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय, स्व. कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के पश्चात अभिषेक शर्मा, अमन शुक्ला एवं गौरव विश्वकर्मा ने पार्टी नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के पश्चात आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजकों ने पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं आईटी सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी रजनीश अग्रवाल के साथ सितंबर माह में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर बैठक में आईटी मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के पूर्व संयोजक शिवराज सिंह डाबी, पवन दुबे, सोमेश पालीवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button