News24you

News you are looking for

MP नगरीय निकाय चुनाव Result: 25 सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस के खाते में 15 सीट

MP नगरीय निकाय चुनाव Result: 25 सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस के खाते में 15 सीट
मध्य प्रदेश के 43 नगरीय निकाय में हुए चुनावों में में 25 सीटें भाजपा और 15 कांग्रेस को मिली, जबकि 3 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा कर लिया है.

भाजपा को पिछली बार से दो सीटें कम मिली है. भाजपा 27 जगहों पर काबिज थी. इस बार उसे 25 सीटें मिली है. वहीं, कांग्रेस ने पिछली बार सात के मुकाबले इस बार 15 जगहों पर जीत हासिल की है. पिछली बार बड़ी संख्या में निर्दलीय जीते थे. इस वजह से कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा है.​

झाबुआ और अलीराजपुर
-झाबुआ के राणापुर में भाजपा की सुनीता जीतीं 

झाबुआ के थांदला में भाजपा के बंटी सोहन नाना जीते.
-झाबुआ के पेटलावद में भाजपा के मनोहर भटेवरा जीते.
-झाबुआ नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के मन्नू डोडिया जीते.
-आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में भाजपा की निर्मला डावर जीतीं.

निमाड़ में शह और मात का खेल
-बुरहानुपर के नेपानगर में भाजपा के राजेश चौहान जीते.
-खंडवा के छनेरा में भाजपा की पुष्पाबाई रामनिवास पटेल जीतीं.
-खरगोन के मंडलेश्वर में भाजपा की मनीषा मनोज शर्मा जीतीं.
-खरगोन के सनावद में कांग्रेस की मंजुषा नरेंद्र शर्मा जीतीं।
-खरगोन के महेश्वर में कांग्रेस की अमिता हेमंत जैन जीतीं

छिंदवाड़ा में कांग्रेस का दबदबा
-छिंदवाडा़ के मोहगांव हवेली में कांग्रेस की सपना कलम्बे जीतीं.
-छिंदवाडा के सौंसर में कांग्रेस के लक्ष्मण चाके जीते.
-छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में कांग्रेस की पुष्पा साहू जीतीं.

अन्य जगहों पर दिखा भाजपा का दम
-सतना के जैतवार में भाजपा के राम बहादुर धोहर जीते.
-ग्वालियर के डबरा में भाजपा की आरती मौर्य विजयी.
-शहडोल के बुढार में भाजपा के कैलाश विश्वानी जीते.
-शहडोल में भाजपा की उर्मिला रानी जीतीं.
-डिंडौरी में भाजपा के पंकज सिंह तोमर जीते.
-अनूपपुर के कोतमा में भाजपा की मोहनी धमेंद्र वर्मा जीतीं.
-शहडोल के जयसिंहनगर में भाजपा के अशोक भारतीय जीते.
-डिंडौरी के शहपुरा में कांग्रेस के राजेश गुप्ता जीते.
-बैतूल के चिचोली में भाजपा के संतोष मालवीय जीते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *