Sunday, October 25, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

MP में अब बड़े बिजली बिल बकायादारों से वसूली की तैयारी

MP में अब बड़े बिजली बिल बकायादारों से वसूली की तैयारी


भोपाल। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने भारतीय रेल सहित अन्य संस्थाओं में लंबित बिजली बिल बकाया राशि वसूलने के लिये नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। 

भारतीय रेल पर 882 करोड़ बकाया

उन्होंने भारतीय रेल पर लंबित राशि की वसूली के लिये विद्युत नियामक आयोग में याचिका प्रस्तुत करने के लिये भी कहा है। रेलवे पर क्रास सब्सिडी एवं अतिरिक्त सरचार्ज के 882 करोड़ रूपये बकाया हैं।

केवल 7 ग्राहकों पर 188 करोड़ बकाया

इसी तरह, ओपन एक्सेस के माध्यम से बिजली प्राप्त कर रहे अन्य 7 उपभोक्ताओं पर लगभग 188 करोड़ की राशि लंबित है। उपभोक्ताओं द्वारा न्यायालय से स्थगन लिया गया है। ऊर्जा मंत्री ने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में जल्द सुनवाई का आवेदन लगाने के भी निर्देश दिये हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *