नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में रविवार शाम को जमकर बवाल हुआ और मारपीट में छात्र संघ अध्यक्ष आइश घोष का सिर फट गया है। छात्र संघ का दावा है कि यह बवाल लेफ्ट और एबीवीपी के छात्रों के बीच हुआ है। इस हिंसा में दोनों छात्र संगठनों के करीब 25 छात्र घायल हुए हैं।
इसके बाद पेरियार हॉस्टल के सामने पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना के बाद कैंपस में पुलिस पहुंची है। घटना में कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कई अन्य छात्रों को पुलिस अपने साथ ले गई है।
जेएनयू में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) की अध्यक्ष आइश घोष ने कहा, ‘मुझे मास्क पहने गुंडों ने बेरहमी से पीटा है। मेरा खून बह रहा है और मुझे बेहरमी से पीटा गया है। उन पर नकाब पहने लोगों ने हमला किया है।’
झड़प के दौरान की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक अन्य वीडियो में मास्क पहने छात्र हमला करते दिख रहे हैं। जेएनयू की शिक्षक सुचित्रा सेन को भी गंभीर चोटें आई हैं।
केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट
मानव संसाधन मंत्रालय ने पूरे मामले पर जेएनयू रजिस्ट्रार से रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने जेएनयू के वीसी के अलावा पुलिस अधिकारियों से भी बात की है ताकि शांति सुनिश्चित की जा सके।
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइसी की हालत गंभीर
एम्स ट्रामा सेंटर के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि रात 10.30 बजे तक उनके यहां 23 छात्रों को गंभीर हालत में भर्ती कराया है। इनमें से करीब 12 छात्रों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष की हालत गंभीर है।
केजरीवाल ने तुरंत हिंसा रोकने की अपील की
दिल्ली सरकार ने कहा है कि जेएनयू कैंपस की स्थिति को देखते हुए सात एंबुलेंस भेजी गई हैं जबकि 10 एंबुलेंस स्टैंडबाय पर हैं। कैंपस में भारी सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।
Delhi: Heavy police presence at the main gate of Jawaharlal Nehru University, following violence in the campus. https://t.co/RHjQxI3OKQpic.twitter.com/cmrPLG5pT9
— ANI (@ANI) January 5, 2020
एबीवीपी का दावा, हिंसा के पीछे लेफ्ट
:@ABVPVoice members have been brutally attacked by students affiliated to leftist student organizations SFI, AISA and DSF. Around 25 students have been seriously injured in this attack and there is no information as to the whereabouts of 11 students. pic.twitter.com/OZ1KPwcmdW
— ABVP Delhi (@ABVPDelhi) January 5, 2020
भारत माता की जय बोल रहे थे हमलावर : जेएनयूएसयू
वहीं दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ जेएनयू में हुई हिंसा बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और हिंसा के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को जेएनयू प्रसाशन के साथ हर संभव कदम उठाने चाहिए।
योगेंद्र यादव से भी धक्का मुक्की
जेएनयू छात्रों ने किया दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन
Delhi: Students protest outside Delhi Police headquarters against attack on students at Jawaharlal Nehru University pic.twitter.com/lt62dQIskb
— ANI (@ANI) January 5, 2020
जेएऩयू के 18 छात्रों को ट्रामा सेंटर लाया गया
AIIMS Trauma Centre official: 18 people from Jawaharlal Nehru University (#JNU) have come to AIIMS Trauma Centre with complaints of bleeding in head, abrasions among others. Investigations are underway. #Delhi















Leave a Reply