News24you

News you are looking for

Lokayukta traps कटनी के बाद अब जबलपुर के भी बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukta traps कटनी के बाद अब जबलपुर के भी बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

लोकायुक्त (Lokayukt ) की टीम ने आज 12 अक्टूबर की दोपहर जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया) जबलपुर में छापामार कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड 3 ( बाबू) नीरज मिश्रा उर्फ बबलू को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा। रिश्वत जीपीएफ की राशि निकालने के एवज में मांगी गई थी। आपको बता दें कि कटनी में भी कुछ दिन पहले एक के बाद एक दो बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार हो चुके हैं।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विनोद आकोटकर पिता बावन राव अकोटकर ने शिकायत दी थी कि उससे जीपीएफ राशि निकालने के एवज में सहायक ग्रेड 3 ( बाबू) नीरज मिश्रा उर्फ बबलू द्वारा रिश्वत मांगी गई है। जिस पर आज 12/ 10/22 को जिला चिकित्सालय विक्टोरिया जबलपुर के लेखा शाखा में दबिश देते हुए बाबू को रंगे हाथों पकड़ा गया।

इस ट्रैपमें निरीक्षक  स्वप्निल दास, निरीक्षक श्रीमती मंजू किरण तिर्की, कमल सिंह दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।