MADHYAPRADESH

Lockdown In Indore: सर्वदलीय बैठक में भाजपा और कांग्रेस इंदौर में स्वेच्छा से लाकडाउन की अपील

इंदौर।  Lockdown In Indore। तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के बीच बुधवार रेसीडेंसी कोठी में भाजपा और कांग्रेस के नेता एक ही जाजम पर विचार विमर्श करने इकट्ठे हुए। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बैठक बुलाई थी। प्रदेश के दोनों कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और उषा ठाकुर के साथ तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इंजेक्शन और आक्सीजन की किल्लत से लेेकर अस्पताल में बिस्तरों की कमी तक पर बात हुुई। जनप्रतिनिधियों ने स्वैच्छिक लाकडाउन के लिए लोगों से अपील करने का सुझाव दिया। हालांकि बैठक के बाद मंत्री तुुलसी सिलावट ने मीडिया से चर्चा में कहा कि शहर को बचाने के लिए हम कड़े कदम उठाने की ओर बढ़ रहे हैं।

महाजन ने फोन कर दोनों दलों के नेताओं को बैठक मेें बुलाया था। सांसद शंकर लालवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विपक्षी विधायक विशाल पटेल के साथ सत्ता पक्ष से विधायक महेेंद्र हार्डिया, नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा के साथ राजेश अग्रवाल, राम मूंदड़ा समेत तमाम लोग बैठक में मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में ही रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर मची मारा-मारी पर चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश में 50 हजार इंजेक्शनों का बैकलॉग है। यानी इतने इंजेक्शन मरीजों को लिखे जा चुके हैं और वे मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सबसे पहले इनकी आपूर्ति जल्द करने के लिए प्रयास होना चाहिए। इस मामले में कंपनी के कंपनियों से हम भी बात कर रहे हैं।

सांसद महाजन ने कहा कि सिप्ला और मायलान कंपनी भी ये इंजेक्शन बना रही है। दोनों कंपनियां पीथमपुर में है। महाजन ने मंत्री सिलावट से कहा कि वे सरकार की ओर से कंपनियों से बात करें कि पीथमपुर में भी इंजेक्शनों का उत्पादन करें और प्रदेश में इंजेक्शन आपूर्ति बढ़ाई जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोगों से शारीरिक दूरी और मास्क के पालन के लिए प्रयास जरुरी हैै लेेकिन नगर निगम और पुलिस का जो बर्ताव नागरिकों के साथ हो रहा है उसे रोका जाना चाहिए।

Show More

Related Articles

Back to top button