Saturday, October 24, 2026
Latest:
AppsHOMETechविदेश

Live Google for India 2021: गूगल का मेगा इवेंट अब से कुछ देर बाद, ये हो सकते हैं लेटेस्ट अपडेट्स

Live Google for India 2021। गूगल हर साल की तरह इस साल भी अपने वार्षिक कार्यक्रम Google For India के लिए पूरी तरह से तैयार है और आज 18 नवंबर को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक Google for India कार्यक्रम लाइव होगा, जिसमें गूगल के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में भारत में कई नए फीचर्स व सर्विस के लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि आज भारत में Google for India इवेंट का सातंवा संस्करण होगा, जिसे यहां लाइव भी देख सकते।

साल 2015 में शुरू होगा था Google फॉर इंडिया इवेंट

गौरतलब है कि Google for India इवेंट की शुरुआत साल 2015 में की गई थी, जिसका उद्देश्य जनता से जुड़ना था। इस बीच ऑनलाइन सर्च इंजन कंपनी Google ने ज्यादा पर्सनलाइज्ड करने के लिए अपने सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले प्लेटफ़ॉर्म Google Maps पर काम किया और इसे यूजर्स के लिए ज्यादा बेहतर बनाया।

गौरतलब है कि Google भारत सरकार का एक सतत भागीदार भी रहा है। देश में हर माह 75 लाख से ज्यादा यूजर्स 400 से ज्यादा भारतीय रेलवे स्टेशनों पर फ्री Wi-Fi का इस्तेमाल गूगल की मदद से कर रहे हैं। Google for India इवेंट में इस साल भारत से संबंधित फीचर्स और लोकलाइज के लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार Google for India इवेंट भारतीय तकनीकी बाजार में अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत करेगा।

गूगल और जियो फोन में साझेदारी

Google ने JioPhone नेक्स्ट स्मार्टफोन लाने के लिए Jio कंपनी के साथ पार्टनरशिप भी की है और स्मार्टफोन के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी तैयार किया है। इसके पार्टनरशिप के जरिए गूगल मुकेश अंबानी की कंपनी Jio के सहयोग से भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश करने का लक्ष्य बना रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp