Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEव्यापार

Gold and Silver Price in MP शादी के सीजन में आई सोने और चांदी के दामों में गिरावट

Gold and Silver Price in MP । अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली आने से सोने और चांदी की तेजी थमने के साथ ही कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। विदेशी में सोना 13 डालर टूटकर 1861 नीचे में 1848 डालर प्रति औंस और चांदी 12 सेंट घटकर ऊपर में 25.10 नीचे में 24.74 डालर प्रति औंस बताई गई। इससे घरेलू बाजारों में भी दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

Gold and Silver Rates in Indore: इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

इंदौर में सोना 150 रुपये टूटकर 50400 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 700 रुपये घटकर 67000 रुपये प्रति किलो रह गई। हालांकि वैवाहिक सीजन वालों की रौनक बाजार में बराबर बनी हुई है। दोनों धातुओं में आई मंदी से ग्राहकी ओर बढ़ने की संभावना है।

बंद भाव : सोना केडबरी-रवा 50400 सोना (आरटीजीएस) 50425 सोना 22 कैरेट (91.60) 46190 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। मंगलवार को सोना 50650 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 67000 चांदी कच्ची 67100 चांदी (आरटीजीएस) 67500 रु. प्रति किलो रह गई। मंगलवार को चांदी 67700 रुपये पर बंद हुई थी।

आनंद ज्वेल्स भाव : सोना 24 कैरेट 49399, केडबरी 49152, 22 कैरेट 45249, 18 कैरेट 37049 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)

Gold and Silver Rates in Ratlam: रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

चांदी चौरसा 67000, टंच 67100, सोना स्टैंडर्ड 50500 रवा 50450 रुपये। (आरटीजीएस भाव)

Gold and Silver Rates in Ujjain: उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

सोना स्टैंडर्ड 50600, सोना रवा 50500, चांदी पाट 67300, चांदी टंच 67200, सिक्का 800 रुपये।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp