HOMEMADHYAPRADESH

Liv in relation में थी तलाकशुदा, प्रेमी को दिए डेढ़ लाख रुपए और जेवर, फिर कर ली आत्‍महत्‍या

Liv in relation में थी तलाकशुदा, प्रेमी को दिए डेढ़ लाख रुपए और जेवर, फिर कर ली आत्‍महत्‍या

Liv in relation खंडवा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मोघट पुलिस ने उसके पार्टनर पर केस दर्ज किया है। 30 दिसंबर को महिला ने अपने मकान के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी थी। प्यार में मिले धोखे के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया था। उसके प्रेमी पार्टनर ने निकाह करने से मना कर दिया था।

30 वर्षीय रुखसार शाह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी

साथ ही उससे हुए डेढ़ लाख और सोने के गहने भी हड़प लिए थे। मोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर की घटना है। 30 दिसंबर को रात में आदर्श नगर में 30 वर्षीय रुखसार शाह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में मोघट पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की। जांच में यह बात सामने आई कि रुखसार शाह पटेल चैंबर के पास रहने वाले इमरान पुत्र युसूफ निर्बान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दरअसल, रुखसार ने अपने पति को तलाक दे दिया था। वह अपनी 14 साल की बेटी नौ व छह साल के बेटे के साथ रह रही थी।

एक साल पहले रुखसार की दोस्ती

करीब एक साल पहले रुखसार की दोस्ती इमरान से हुई थी। इमरान ने रुखसार को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद से दोनों साथ रहने लगे। इमरान ने उसे विश्वास दिलाया कि उसके तीनों बच्चों की देखरेख वह करेगा। इमरान का घर आना-जाना शुरू हो गया। रुखसार को लग रहा था कि अब जल्दी से इमरान के साथ उसकी शादी हो जाएगी। उस पर उसे पक्का भरोसा हो गया था। उसने अपने पास रखे डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने भी इमरान को दे दिए थे लेकिन कुछ समय से इमरान के व्यवहार में परिवर्तन आ गया। उसने घर आना बंद कर दिया था। वह उसके फोन भी नहीं उठा रहा था।

Show More

Related Articles

Back to top button