Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Ganga Vilas Cruise के फंसने की बात गलत, सैलानियों के लिए मंगवाई थी छोटी नावें

Ganga Vilas Cruise: के कम पानी की वजह से फंसने की बात को गलत करार दिया गया है। वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ दुनिया का सबसे लंबा क्रूज ‘गंगा विलास क्रूज’ अपने तय शेड्यूल के मुताबिक पटना पहुंच गया है। IWAI के चेयरमैन ने छपरा में फंसने की बात को बेबुनियाद और गलत करार दिया है। उनके मुताबिक क्रूज को किनारे तक ले जाना मुश्किल था, इसलिए सैलानियों को घुमाने के लिए छोटी नावें मंगाई गई थीं।

उथले पानी की वजह से फंस गया था

वैसे मीडिया सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ ‘गंगा विलास क्रूज’ बिहार के छपरा (Chhapra) में उथले पानी की वजह से फंस गया था। क्रूज-ऑपरेटर्स को उसे वहां से निकालने की काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। आखिरकार पीपा पुल को खोलने के बाद क्रूज आगे बढ़ा। अब क्रूज अपने सफर पर फिर से रवाना हो चुका है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp