News24you

News you are looking for

मध्यप्रदेश में फिर कड़ाके की सर्दी, 24 घंटों में प्रदेश के 15 जिलों में तीव्र शीतलहर लहर

इस बार'शीतलहर'का टूटेगा रिकॉर्ड, मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

मध्यप्रदेश में फिर कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में 24 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। 18 जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। अगले 24 घंटों में प्रदेश के 15 जिलों में तीव्र शीतलहर लहर चलने का अनुमान है।

उत्तर के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोम की सक्रियता के चलते हो रही तेज बर्फवारी का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। लगभग डेढ़ दशक बाद प्रदेश में मकर संक्रांति या 15 जनवरी के बाद इतनी कड़ाके की ठंड के हालात बने हैं। इसके चलते रविवार रात व सोमवार दिन में उमरिया, रतलाम, रायसेन, राजगढ़, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर और दतिया जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा।

राजगढ़, छतरपुर, गुना, दतिया और ग्वालियर जिलों में पाला भी पड़ा। खासकर सागर और रीवा संभाग के जिलों में पारा विशेष रूप से तेजी से नीचे आया। वहीं भोपाल, उज्जैन, शहडोल, सागर और ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से काफी कम रहा। प्रदेश का सबसे कम तापमान दो डिग्री के आसपास दतिया, राजगढ़, ग्वालियर व नौगांव में दर्ज हुआ, जो सबसे ठंडे जिले रहे। वहीं भोपाल का तापमान भी अगले दो दिनों में छह डिग्री तक पहुंच सकता है।