Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजरा हट के

बुलंदी तक पहुंचने की प्रेरणा देती इस तस्वीर में पहचानिए कहां हैं पीएम मोदी

आप इस फोटो को देखकर हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो 1996 में भोपाल में हुई बीजेपी के कार्यसमित बैठक की है. लोग यह फोटो डालकर पूछ रहे हैं कि पहचानिए नरेंद्र मोदी इस पिक्चर में कहां हैं? दरअसल सबसे पहले आज यह तस्वीर भाजयुमो ने डालकर लोगों से पूछा कि पहचानिए कि पीएम मोदी इस तस्वीर में कहां हैं? यह फोटो एक नेता के संघर्ष की कहानी की असली तस्वीर है.

1996 में जो व्यक्ति न सीएम था न पीएम

1996 में जो व्यक्ति न सीएम था न पीएम पर हरियाणा का प्रभारी जरूर था. बीजेपी के तत्कालीन बहुत से ताकतवर लोगों के बीच खुद को सर्वाइव करना और उन लोगों के बीच से निकलकर देश का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री और बीजेपी का सबसे ताकतवर नेता के पूरी कहानी को सबके सामने रख देता है यह फोटो

पीएम मोदी को छत पर झंडे के पास खड़ा होने का सौभाग्य मिला

फोटो में नीचे बैठे लोगों को देखिए करीब 110 लोगों से अधिक बीजेपी के कद्दावर नेताओं को अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृ्ष्ण आडवाणी की जोड़ी के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिला होगा. बीजेपी के बड़े से बड़े नेता उस कद्दावर शख्सियत से कितने दूर हैं जो केवल 6 साल बाद ही देश के सबसे खास राज्यों में शुमार गुजरात का मुख्यमंत्री बनने वाला था और मात्र 18 सालों बाद देश का सबसे मजबूत पीएम बनकर पार्टी का नाम रोशन करने वाला था. एक ऐसा नेता जिसने पार्टी को अगले कुछ सालों बाद अखिल भारतीय पार्टी बनाने का दम रखता था उसे उन खास लोगों में जगह नहीं मिली है जो नीचे की 4 लाइनों में बैठे हुए हैं. पीएम मोदी को छत पर झंडे के पास खड़ा होने का सौभाग्य मिला है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp