Monday, October 26, 2026
Latest:
MADHYAPRADESHराष्ट्रीय

kendriya vidyalaya news: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने गर्मी और सर्दी की छुट्टियों का शेड्यूल बदला

kendriya vidyalaya news: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने गर्मी और सर्दी की छुट्टियों का शेड्यूल बदला


भोपाल। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भोपाल जोन सहित कुछ दूसरे जोन की गर्मियों और सर्दियों की छुट्‌टी के शेड्यूल में बदलाव किया है। भोपाल जाेन में आने वाले केंद्रीय विद्यालयों में इसी साल से समर वेकेशन 10 दिन बढ़ाकर 50 दिन के कर दिए गए। दिसंबर से जनवरी के बीच होने वाले विंटर वेकेशन में 10 दिन की कमी की गई है। ये अब 20 की बजाय 10 दिन के रहेंगे। इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं।

साल 2019 तक गर्मी की छुट्टियां 13 मई से पड़ती थी। इस बार 3 मई से स्कूल बंद हो जाएंगे। समर वेकेशन 23 जून तक रहेंगे। ये शेड्यूल अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, जबलपुर, मुंबई, रायपुर, भुवनेश्वर और भोपाल क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिए जारी किया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इन क्षेत्रों को गर्मी वाले स्थानों की लिस्ट में शामिल किया है। ऑटम ब्रेक पहले की तरह 10 दिन के रहेंगे। इस साल ऑटम ब्रेक 21 से 30 अक्टूबर तक रहेंगे। विंटर ब्रेक 23 दिसंबर से 1 जनवरी 2021 तक रखे गए हैं। यानि अगले साल 2 जनवरी से स्कूल खुल जाएंगे। इस साल तक स्कूल 12 या 13 जनवरी से शुरू होते थे। हालांकि गर्मियों में अवकाश के दिन बढ़ा दिए गए लेकिन ठंड में ये समस्या बरकरार रहेगी। दिसंबर के आखिर में और जनवरी की शुरुआत में तेज ठंड और शीतलहर का असर रहता है। स्थानीय प्रशासन कई बार स्कूलों में छुट्‌टी कर देता है।

हर साल क्लास कम दिन लग पाती थी

मध्यप्रदेश के अधिकतर क्षेत्र अधिक गर्मी वाले क्षेत्र हैं। मई में स्कूल लगाने में हर साल समस्या आती थी। जिले में मई में तापमान आमतौर पर 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर होता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन द्वारा या तो स्कूलों का समय सीमित कर दिया जाता है या अवकाश की घोषणा कर दी जाती है। बीते कुछ वर्षों से स्कूल 12 मई तक नहीं लग पाई। ऐसे में कक्षाओं के दिन भी कम हो जाते थे।


Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *