News24you

News you are looking for

Katni Collector Efforts Success: सुखचौन को मिलेगी पी.एम. किसान सम्मान निधि

Katni Collector Efforts Success: सुखचौन को मिलेगी पी.एम. किसान सम्मान निधि

Katni Collector Efforts Success: कलेक्टर के प्रयासों से अब गरजीकला निवासी  सुखचौन को मिलेगी पी.एम. किसान सम्मान निधि, कटनी-कलेक्टर अवि प्रसाद को रीठी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम गुरजीकला निवासी हितग्राही सुखचौन पिता रामसहाय ने आवेदन देकर पी.एम.किसान सम्मान निधि प्राप्त नहीं होनेे की जानकारी दी थी।

कलेक्टर अवि प्रसाद के पहल और प्रयासों के बाद सुखचौन की समस्या का त्वरित निराकरण शुक्रवार को हो गया। इनकी पी.एम.किसान आई.डी एम.पी है

और आधार नंबर का प्रधानमंत्री किसान की एल.आर लिंकिंग करा दी गई है। इससे अब हितग्राही सुखचौन को नियमित तौर पर किसान सम्मान निधि प्राप्त होने लगेगी। सुखचौन की ग्राम अमगवां मे भूमि से इनके पी.एम. किसान आई.डी को लिंक किया गया है।