News24you

News you are looking for

Isha Ambani Give Birth To Twins: अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी, ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Isha Ambani Give Birth To Twins: अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी, ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Isha Ambani Give Birth To Twins: अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी, ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुडवा बच्चों को जन्म दिया है। अंबानी परिवार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, ईशा अंबानी ने आज दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, दोनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। इन बच्चों का नामकरण भी कर दिया गया है। जुडवा बच्चों में लड़की का नाम आदिया व लड़के नाम कृष्णा रखा गया है।

 

2018 में हुई थी शादी

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्तूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और फिर मैकेंजी एंड कंपनी में काम भी किया है। अभी वह रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में 2014 से ही डायरेक्टर हैं। ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल के साथ हुई।

राजस्थान से हैं आनंद पिरामल

आनंद पिरामल राजस्थान से हैं। राजस्थान के झुंझनु जिले में पिरामल्स की कोठियां, हवेलियां और पैलेस हैं।
ईशा की सास स्वाति पिरामल भी पेशे से साइंटिस्ट और इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। स्वाति ही मुंबई की गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की संस्थापक हैं। वे वर्ष 2012 में पद्मश्री सम्मान हासिल कर चुकी हैं।

ईशा की ननद नंदिनी पिरामल ग्रुप का पूरा कारोबार संभालती हैं।

ईशा अंबानी के ससुर अजय पिरामल अपनी कंपनी का चेयरमैन होने के अलावे श्रीराम ग्रुप के चेयरमेन, टाटा सन लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, हावर्ड बिजनेस स्कूल के बोर्ड मेंबर, अनंत नैशनल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चेयरमेन, प्रथम एजुकेश फाउंडेशन के चेयरमेन के चेयरमेन का पद भी संभालते हैं। वह IIT इंदौर के चेयरमैन भी रह चुके हैं।