News24you

News you are looking for

Indian Railways Big Update प्रयागराज मण्डल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन जोड़ी ट्रेनें प्रभावित

Indian Railways: गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 12 दिसंबर से होगा ये फायदा

Indian Railways Big Update प्रयागराज मण्डल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन जोड़ी ट्रेनें प्रभावित होंगी। जानिए इन ट्रेनों के बारे में।

रेल प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल में 12 से 24 अक्टूबर की अवधि में मानिकपुर स्टेशन का यार्ड रिमॉडलिंग कार्य प्री-एनआई तथा नॉन इंटरलॉकिंग के तहत किया जा रहा है जिसके चलते इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियाँ प्रभावित रहेगी। इस नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/ टर्मिनेट होने वाली तीन जोड़ी रेलगाड़ियाँ निरस्त रहेगी। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद गाड़ियों की समयबद्धता में सुधार होगा, रेलगाड़ियों की गति में वृद्धि होगी, परिणामस्वरुप रेलयात्रियों का कीमती समय बचेगा।

निरस्त की गई रेलगाड़ियाँ

1) 06635 सतना-मानिकपुर मेमू ट्रेन – दिनांक 12.10.2022 से 21.10.2022 तक।
2) 06636 मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन – दिनांक 12.10.2022 से 21.10.2022 तक।
3) 06637 सतना-मानिकपुर मेमू ट्रेन – दिनांक 12.10.2022 से 21.10.2022 तक।
4) 06638 मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन – दिनांक 12.10.2022 से 21.10.2022 तक।
5) 11117 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन – दिनांक 20.10.2022 को।
6) 11118 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन – दिनांक 21.10.2022 को।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करे।