Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEज्ञानराष्ट्रीय

indian railway IRCTC ने ट्रेनों में फिर शुरू की खास सेवा जिसका था इंतजार, अभी करें अपनी ट्रेन को यहां चेक

indian railway IRCTC भारतीय रेल ने कोविड -19  स्थितियों के कारण ट्रेनों की एसी AC classes में लिनन  मतलब कंबल, ब्लेंककेट, जैसी सेवाओं को वापस ले लिया था जिन्हें अब पुनः बहाल किया जा रहा है।

रेलवे ने कोविड-19 महामारी की स्थितियों में छूट के कारण एसी क्लास में लिनन सेवाएं कंंबल, ब्लेेंकेट, चादर, तकिया, तौलिया को कई ट्रेनों में फिर से बहाल कर दिया है। कोविड नियम में राहत के परिणामस्वरूप भारतीय रेलवे ने बेहतर स्वच्छता बनाए रखने के लिए चरणों में एसी AC कक्षाओं में लिनन सेवाओं का प्रावधान करना शुरू कर दिया है। रेलवे ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले वह जांच कर लें कि उनकी ट्रेन में फिलहाल यह सुविधा शुरू की गई यह नहीं।

लिंक में दी गई किन ट्रेनों में शुरू हुई यह सर्विस

https://contents.irctc.co.in/en/LINEN.html

रेलवे ने कहा कि तालिका में AC श्रेणी में लिनन की आपूर्ति की स्थिति की जांच कर लें। जिन ट्रेनों में लिनन सेवाएं शुरू की गई हैं, उनकी सूची दी गई है। इसमें 1956 ट्रेनों में सुविधा शुरू करने की जानकारी है।

जिन ट्रेनों का उल्लेख नीचे दी गई तालिका में नहीं है, उनके लिए लिनन सेवाएं अभी तक शुरू नहीं हुई हैं और नियत समय में शुरू होंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी ट्रेनों में अपनी ट्रेन यात्रा के लिए लिनन की व्यवस्था स्वयं करें।

https://contents.irctc.co.in/en/LINEN.html

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp