Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

शिवराज की मंत्री यशोधरा ने सज्जन से कहा- आप BJP में आ जाइए, वर्मा ने दिया ये जवाब

MP में शिवराज सिंह सरकार की एक मंत्री ने खुलेआम कांग्रेस नेता को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आने का न्योता दे दिया। भाजपा की एक मंत्री की तरफ से मिले न्योते पर कांग्रेस नेता ने ऐसा जवाब दिया कि सभी ठहाका लगाने लगे।

दरअसल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देवास जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया यहां मौजूद थीं। जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में कांग्रेस सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा के साथ हुई उनकी मुलाकात चर्चा का विषय बन गया।

मुलाकात में शासन में कैबिनेट मंत्री सिंधिया ने पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा को भाजपा में शामिल हो जाने के लिए कहा। इसपर सज्जन वर्मा ने कहा कि हुकूम है तो मैं तैयार हूं। इस बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सर्किट हाउस में शिवराज सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं।

यशोधरा राजे सिंधिया कहती हैं कि प्रदेश में कांग्रेस का झंडा आपने बस उठा रखा है, हम चाहते हैं आप भाजपा में शामिल हो जाएं..पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इसके जवाब में पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा हुकूम मैं तो तैयार हूं।आपके शिवराज सिंह आने नही दे रहे हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं। कुछ ही सेकेंड के बाद यशोधरा राजे सिंधिया कहती हैं कि आपका स्वागत है। इसपर सज्जन सिंह भी बड़ी विनम्रता से कहते हैं कि हमें गर्व है कि आप हमारे जिले की प्रभारी मंत्री हैं।

दरअसल पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया को लेकर सर्किट हाउस पहुंचे थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp